इटारसी। भारतीय बौद्ध महासभा (Indian Buddhist Mahasabha) एवं रमाबाई महिला मंडल (Ramabai Mahila Mandal) के संयुक्त तत्वावधान में प्रज्ञा बौद्ध विहार नया यार्ड (Pragya Buddh Vihara New Yard) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयाई शामिल हुए। रमाबाई महिला मंडल के माध्यम से प्रात:10 बजे परित्राण पाठ किया। इस अवसर वक्ता हीरालाल नागदेवे ने कहाकि बुद्ध ने शांति, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश दिया जिससे विश्व में शांति सद्भावना बहाल हो। कई देश बुद्ध के मार्ग को अपनाकर विकसित देशों में शामिल हुए हैं।
शाम को 7 बजे शांति का संदेश देने बुद्धम शरणम गच्छामि के धुन पर कैंडल मार्च निकाला जो प्रज्ञा बौद्ध विहार से शुरू होकर नया यार्ड के प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रज्ञा बौद्ध विहार में समापन हुआ। अंबेडकर नाट्य में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुद्ध एवं उनका धम्म ग्रंथ भेंट देकर सम्मानित किया। आयोजन में भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष रामदास निकम, सचिव विकास शेजवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष रंधे, रमाबाई महिला मंडल अध्यक्ष रीना डोईफोड़े, सचिव मीना नागदेवे, कोषाध्यक्ष पिंकी बोरकर, संभाजी पाईकराओ, मनोज रामटेके, आतिश बोरकर, मधुकर खंडेराव, विनोद साठे, नीलकंठ उके, रवि सोनोने, स्वप्निल तायड़े आदि उपस्थित थे।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर निकाला कैंडल मार्च


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







