होशंगाबाद। शहर के बर्तन व्यापारी किशोर करैया (Kishore Karaiya) को बर्तन व्यापारी संघ (Bartan Vyapari Sangh) का अध्यक्ष बनाया गया है। हिंगलाज मंदिर में बर्तन व्यापारी संघ मिलन समारोह एवं बैठक में निर्णय लिया की माह के प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10-12 बजे नर्मदा घाट पर सफाई करेंगे साथ ही संघ द्वारा रक्तदान भी किया जायेगा। रक्तदाताओं की सूची शीघ्र बना ली जायेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से पुन: कैप्टन किशोर करैया अध्यक्ष, चरणजीत सिंह सचिव, इरफान अली, गुलाब नारवानी, प्रदीप लोहिया, स्वदेश कांसकार उपाध्यक्ष, प्रशांत जैन, संजय जराठे, नंदकिशोर कांसकार सह सचिव, अरविंद कांसकार कोषाध्यक्ष,आदर्श करैया सह कोषाध्यक्ष, संयम लोहिया का चयन किया। संरक्षक महेंद्र सिंह आनंद, प्रमोद करैया, सुभाष गुप्ता, प्रवीण कुमार जैन रहेंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कैप्टन करैया बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने

For Feedback - info[@]narmadanchal.com