इटारसी। सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) द्वारा ग्रीन प्वाइंट स्कूल में कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग पर क्षमता निर्माण एवं शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के 60 शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग भोपाल से पधारी रोमिया डे एवं रायसेन से ऋचा माहेश्वरी ने दी।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने 2026-27 से कक्षा 3 से एआई पढ़ाना अनिवार्य कर दिया है। ग्रीनपॉइंट स्कूल नवीनतम शिक्षा शास्त्र को सक्रिय रूप से अपना रहा है और आधुनिक शिक्षा पद्धति एवं परिवर्तनों का नेतृत्व कर रहा है ।








