---Advertisement---

MP By Election 2020: भाजपा की जीत पर मना जश्र, पटाखे फोड़े

By
On:
Follow Us

विधायक (MLA) बोले, कांग्रेस (Congress) ने जोड़तोड़ करके बनायी थी सरकार

इटारसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने कहा है कि 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस (Congress) से अधिक वोट मिले थे। लेकिन, कांग्रेस ने उस वक्त जोड़तोड़ करके सरकार बनायी थी जो पंद्रह माह में ही गिर गयी। विधायक ने कहा कि जनता ने भारी मतों से उपचुनावों में जिताकर जता दिया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj singh Chouhan) के नेतृत्व में प्रदेश को विश्वास है।
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा उपचुनावों (By Election) में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं के बीच बात कर रहे थे। मीडिया के नाम संदेश में उन्होंने कहा कि जनता ने उपचुनावों में भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को जिताकर कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एकतरफा समर्थन है। डॉ. शर्मा ने इस जीत के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सुबह से ही प्रदेश और बिहार में मिल रहे रूझानों से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और पार्टी की जीत के लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर जगदीश मालवीय (Jagdish Singh), पंकज चौरे (Pankaj Chourey), जसबीर सिंघ छाबड़ा (Jasbeer singh Chabda), भरत वर्मा (Bhrat Varma), डॉ.नीरज जैन (Dr. Neeraj Jain), कुलदीप रघुवंशी (Kuldeep Raghuwanshi), देवेन्द्र पटेल (Devendra Patel) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी ने मनाया जश्न

10 it 4

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में हुए उपचुनावों में मिली जीत की खुशी में जयस्तंभ चौक पर पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, जगदीश मालवीय, जसवीर सिंघ छाबड़ा, जयकिशोर चौधरी, बबलू राजवंशी, संदेश पुरोहित, ऋषि दुबे, मुकेश मैना, बेअंत सिंह बंजारा, राकेश जाधव, पंकज चौरे, भरत वर्मा, राहुल चौरे, राजेंद्र सिंह सलूजा, मनीष ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

नतीजों पर रखी नजर
आज सुबह से ही विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने टीवी पर रुझान और नतीजों पर नजर रखी। पार्टी की बढ़ती सीटों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी बढ़ती रही। बता दें कि विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा को भाजपा सरकार(BJp sarkar) में बड़ी जिम्मेदारी की उम्मीद कार्यकर्ताओं को है। कार्यकर्ताओं की चाहत है कि डॉ. शर्मा को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिले जिससे विकास की गति तेजी से बढ़े।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.