---Advertisement---

सीजीएसटी इंस्पेक्टर दो रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ा

By
On:
Follow Us

इटारसी। सीबीआई भोपाल (CBI Bhopal) के टीम ने इटारसी के सेंट्रल एक्साइज (Central excise, Itarsi) के दफ्तर में रेड करके एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आज दोपहर करीब 2 बजे सीबीआई की 7 सदस्यीय टीम ने सीजीएसटी इंस्पेक्टर राहुल कुमार मधुकर (CGST Inspecter Rahul Kumar Madhukar) को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इंस्पेक्टर राहुल ने जीएसटी पंजीकरण को लेकर 5 हजार रुपए की घूस मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत को लेकर सीबीआई भोपाल में इसकी शिकायत की। शुक्रवार को 2 हजार रुपए की घूस दी।
रिश्वत लेते ही सीबीआई एसीबी भोपाल से एसडीशनल एसपी अतुल हजेला, इंस्पेक्टर सतीश बरवाल की टीम ने घूसखोर जीएसटी अधिकारी राहुल को पकड़ लिया।
ट्रेप की कार्रवाई से सीजीएसटी अधीक्षक दफ्तर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीजीएसटी के दफ्तर के कुछ अधिकारी अंडरग्राउंड हो गए। आरोपी राहुल कुमार मधुकर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सीबीआई की टीम में एएसपी अतुल हजेला(CBI ASP ATUL HAJELA) , इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, इंद्रेश, अभिषेक सोनकर, हिंमाशु चौबे, विजय, सुभाष तोमर शामिल रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.