- मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
इटारसी। नगरपालिका के स्वच्छताकर्मियों ने आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सभापति राकेश जाधव व पार्षद मनजीत कालोसिया के नेतृत्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी ऋतु मेहरा एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

सभा में उपस्थित होकर अध्यक्ष पंकज चौरे ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, नगरपालिका एक परिवार है, और हम सब इसके सदस्य हैं। सभी को साथ लेकर काम करना है, तभी शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। सभा को संबोधित करते हुए सभापति राकेश जाधव ने कहा, यदि समय पर वेतन मिल जाए, तो स्वच्छताकर्मियों को किसी प्रकार का कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और वे अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकेंगे।
स्वच्छताकर्मियों ने समय पर वेतन, काम के घंटे, संसाधनों की उपलब्धता और स्थायी नियुक्ति जैसी समस्याओं को सामने रखा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कर्मचारियों में एकजुटता और आशा की झलक दिखी कि आने वाले दिनों में उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाएगा।








