---Advertisement---

चैत्र नवरात्र श्री राम जन्म महोत्सव 2 अप्रैल से

By
On:
Follow Us

– द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर में धूमधाम से होगा आयोजन
इटारसी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति (Shri Ram Janma Mahotsav Committee) के मुख्य संरक्षक विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma), संरक्षक प्रमोद पगारे, अध्यक्ष सतीश सावरिया के मार्गदर्शन में श्री राम जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि 59 वर्ष में श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक गुना मध्य प्रदेश से पधार रहे बाल संत श्री शाश्वत महाराज (Child saint Shri Shashwat Maharaj) के प्रवचन प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक होंगे। श्री राम चरित मानस के नव्हांन पारायण के पाठ प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्री द्वारिकाधीश सत्संग भवन में होंगे। श्याम परिवार इटारसी के सहयोग से एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन प्रस्तुत करने राजस्थान (Rajasthan) जयपुर (Jaipur) के चेतन्य दाधीच (Chetanya Dadhich) एवं इटारसी के गायक कलाकार कनक एवं मयंक की जोड़ी भजनों की प्रस्तुति देगी। 10 अप्रैल को दोपहर 11 बजे से एक बजे तक प्रभु श्री राम का जन्म महोत्सव भगवान श्री द्वारिकाधीश की प्रतिमा के सामने मनाया जाऐगा। इसी दिन सायंकाल विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.