इटारसी। शहर के बहुप्रतीक्षित और अनोखे खेल आयोजन चाणक्य कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल, 28 दिसंबर 2025 से होने जा रहा है। आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला यह टूर्नामेंट 4 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न 24 समाजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों ने टूर्नामेंट को बेहतर तालमेल के लिए छह ग्रुपों में विभाजित किया है, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं।
प्रमुख टीमें और ग्रुप
- ग्रुप ए : केसीसी क्लब (कुचबंदिया), विश्वकर्मा वारियर्स, इंडियन टाइगर्स (बंगाली), अखंड भारत निर्माता (कुर्मी)।
- ग्रुप बी : ग्लोरी टू गॉड, भारतीय क्लब, वीर शिवाजी (मराठा), एनजीएल क्लब (सोनकर)।
- ग्रुप सी : भारत क्लब रैकवार मांझी, बंसकार बंधु, विल्स क्लब ( यादव, रॉयल राजपूत।
- ग्रुप डी : बी बॉयस भाट, मीनेष क्लब मीणा, इंडियन हैदरी ईरानी, सिंध क्लब।
- ग्रुप ई : वाल्मिकी क्लब, चाणक्य क्लब, संत रविदास क्लब, बिरसा मुंडा इलेवन।
- ग्रुप एफ : महावीर क्लब, संत शिरोमणि सेन समाज, केकेपीएस क्लब गुजराती, लक्ष्य क्लब कतिया।
आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।









