इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मचारी को भोपाल के स्थान पर उनके मनचाहे स्थान इटारसी में पदस्थ करने के आदेश होंगे। इसी तरह से इटारसी मुख्य शाखा के उपाध्यक्ष को आवास आवंटन समिति में स्थान मिलेगा। यह दोनों काम संगइन के महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे के प्रयास से हो रहे हैं। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि इटारसी बिजली विभाग में कार्यरत नीलेश कुशवाहा को अनुकंपा नियुक्ति मिली लेकिन उनको संत हिरदारामनगर भेजा था, जबकि उनकी मनचाही जगह इटारसी है।
महामंत्री अशोक शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे ने तुरंत इसको संज्ञान लिया। शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव योगेश राजेश गौर ने महामंत्री अशोक शर्मा के संज्ञान में लाए। उन्होंने प्रशासन को कहा कि अनुकंपा नियुक्ति में भर्ती कर्मचारियों का उसके मनचाहे स्थान पर ही पदस्थापना किया जाना चाहिए। जल्द ही नीलेश कुशवाहा के आर्डर इटारसी के होंगे। इसी तरह से इटारसी मुख्य शाखा के उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी को 12 बंगला आवास आवंटन समिति के प्रतिनिधि के रूप में आज पत्र जारी कर भेजा गया। वे 20 वर्षों से अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे थे।
मुख्य शाखा के सैकड़ों पॉइंट्स मैन ने चौधरी का स्वागत किया। आज एईएन कार्यालय में रेलवे आवास आवंटन समिति की प्रथम बैठक में रविंद्र चौधरी ने रेलवे आवास आवंटित करवाए। एईएन नरेश बरैया ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मुख्य शाखा के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, सचिव योगेश चौरे, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर, सौरभ पांडे, हरि, इरशाद, अदिति जेम्स, शमशेर खान, विकास कश्यप, महेद्र कुशवाहा ने महामंत्री अशोक शर्मा एवं राजेश पांडे का आभार व्यक्त किया।









