इटारसी। अक्षय तृतीया को अनंत शुभता और पुण्य का दिन माना गया है। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के जन्म के साथ साथ मां गंगा ने भी पृथ्वी पर अवतरण इसी दिन किया था, इसीलिए स्नान, दान और पुण्य का फल इस दिन मिलता हैं। हमारी संस्कृति मे इस दिन का बहुत महत्व है। इस दिन मिट्टी के कलश व सत्तू का दान का विशेष महत्व माना गया है।
आदर्श चौरसिया महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी इंदु प्रदीप चौरसिया ने बताया कि इन सब मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए आदर्श चौरसिया महिला मंच इटारसी की सखियों ने विप्र सखियों को मिट्टी का कलश, सुहाग सामग्री, सत्तू का दान किया। मंच की सभी सदस्यों ने पूलवामा में हुये नरसंहार में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दे मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रीमती मंजुला अशोक चौरसिया, श्रीमती मधु चौरसिया, शशि चौरसिया, निशा चौरसिया, चंदाय चौरसिया, सुशीला चौरसिया, सपना चौरसिया, प्रभा चौरसिया व समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।









