नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सोमवार को नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के माखन नगर ( Makhan Nagar) में राष्ट्रकवि पं.माखनलाल चतुर्वेदी (National poet Pt. Makhanlal Chaturvedi) के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सांसद राव उदय प्रताप सिंह, नर्मदापुरम के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा व पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। श्री चौहान माखननगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माखननगर (बाबई) पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने किया माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






