इटारसी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नर्मदापुरम जिले में विशेष आगमन होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री 10 जुलाई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह 11 बजे एसपीएम हेलीपैड पर भोपाल से नर्मदापुरम पहुंचेंगे।
सुबह 11:10 बजे वे बसंत टॉकीज के पास स्थित दादा कुटी (बीटीआई रोड) में पहुंचकर गुरु परंपरा के अनुरूप पादुका पूजन, धुनि पूजन तथा वटवृक्ष पूजन करेंगे। 11:30 बजे से 12 बजे तक मुख्यमंत्री का समय दादा कुटी परिसर में आरक्षित रहेगा।
12 बजे वे 12:10 बजे हेलीकाप्टर से नर्मदापुरम से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा पूर्णत: आध्यात्मिक और गुरु वंदना को समर्पित है, जो प्रदेश में अध्यात्म और परंपरा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।








