इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) कल इटारसी में रोड शो करेंगे। वे शाम 5 बजे रायसेन (Raisen) से इटारसी (Itarsi) पहुंचेंगे। यहां उनका रोड शो (Road Show) का कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे इटारसी से भोपाल के लिए निकल जाएंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम अनुसार वे दोपहर 12:45 बजे भोपाल (Bhopal) से हेलीकाप्टर के माध्यम से सांची पहुंचेंगे, यहां लोकल प्रोग्राम के बाद पौने चार बजे सोहागपुर (Sohagpur) तथा शाम 5 बजे इटारसी आएंगे। यहां रोड शो के बाद शाम 6:10 बजे इटारसी से हेलीकाप्टर से भोपाल रवाना हो जाएंगे।