इटारसी। शासकीय पीएमश्री विद्यालय सूरजगंज में 20 दिनी समर कैंप का समापन स्कूल के विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में हुआ। खेल शिक्षक विनोद दुबे ने बताया कि कैंप में ड्राइंग एवं चित्रकला का प्रशिक्षण श्रीमती राजबाई शर्मा एवं उषा ऊइके ने, नृत्य का प्रशिक्षण श्रीमती रिमी सिंग, श्रीमती पणिता पटेल ने, रंगोली में श्रीमती अर्चना सिंह, गीता सुतार ने, पेंटिंग में श्रीमती प्रीति शिवहरे एवं दुर्गा झरबड़े ने दिया।
इस तरह से संस्कृत कार्यक्रम में श्रीमती विनीता दुबे, श्रीमती श्रीदेवी सराठे ने विभिन्न कलाकृतियों का प्रशिक्षण दिया। खेलकूद गतिविधियां खेल एवं योग प्रशिक्षण शिक्षक विनोद दुबे, ओपी पटेल, ओपी तिवारी, आदित्य ने, इंग्लिश स्पीकिंग का संचालन बृजेश जाटव, संगीत का प्रशिक्षण अतिथि शिक्षक सूरज ने दिया।
समापन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य छात्रों का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास करना और गर्मियों की छुट्टियों को रोचक बनाना है। कार्यक्रम में शिक्षक महेश मालवी, प्रधान पाठक महेश रायकवार, लेखपाल हरीश पटेल, श्रीमती अनुराधा मिश्रा, विनय कुमार सोनिया, शिक्षिका रेखा तोमर, जस्सी भगत, मयंक उपस्थित रहे। संचालन श्रीमती शोभना गौर, आभार महेश मालवीय ने किया।









