इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्धा मंदिर स्कूल में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उप प्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने इस अवसर पर बच्चों बताया कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 83 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ।
कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने कारगिल वीरों के शौर्य को प्रदर्शित करते एक नाटक को प्रस्तुत किया साथ ही उनकी शहादत को नमन करने विभिन्न कविताऐं,गीत व विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने स्टॉफ के सभी सक्रिय सदस्यों ने सहयोग किया।








