इटारसी। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में 1 मई से गांधी मैदान पर बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी मैदान पर 1 से 31 मई तक एक माह का ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के अमित जैसवाल ने बताया कि 1 से 31 मई तक छोटे बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदान करने सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक फिजियो अमिताभ ओझा, मनीष सेतपलानी, नीरज झा, अमित जैसवाल, अतुल राठौर, सुमेर सिंह चौहान, संजय विश्वकर्मा, उदय ठाकुर, मैनेजर राकेश दुबे मौजूद रहेंगे।
प्रवक्ता चंचल पटेल ने बताया कि एक माह तक चलने वाले शिविर में बच्चों को बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग सहित मैच में रणनीति तैयार करना, फील्ड जमाना, नेतृत्व क्षमता का विकास जैसी बातें सिखाई जाएंगी। पूरे माह शिविर में क्रिकेट के विशेषज्ञ वरिष्ठ खिलाड़ी समय-समय पर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हर वर्ष सौ से डेढ़ सौ तक बच्चे प्रशिक्षण लेने आते हैं।








