इटारसी। नगर के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत आने वाले सरस्वती शिशु मंदिर, मालवीयगंज में गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया।
बच्चों में उत्साह भरने और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 19 के पार्षद राहुल प्रधान और विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य रवि यदुवंशी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
मेले के दौरान, बच्चों द्वारा बनाए गए लजीज व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया। इसके अतिरिक्त, बच्चों के लिए अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।









