इटारसी। क्रिश्चयन समाज के फ्रेन्ड्स चर्च खेड़ा में समाज के नागरिकों ने मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का सम्मान किया। खेड़ा पर हाईवे 69 पर सड़क के बीच में नई आकर्षक स्ट्रीट लाइट लगाने के कारण यह सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, इंद्रजीत मालदार, बसंत चौहान, क्रिश्चयन समाज के चर्च सभापति अश्विन नंदा, हेराल्ड जार्ज, बब्बी जार्ज, जिलवर्ट लाल, फ्रेन्ड्स स्कूल के प्राचार्य जयराज सिंह भानू, आशु सहित अन्य मौजूद थे। क्रिश्चियन समाज ने शॉल श्रीफल से अतिथियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि क्रिश्चियन समाज कई मायनों में समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आप गिरिजाघरों में तो पेड़ लगाते ही हैं घरों में भी ग्रीनरी होती है। साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखते हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि आपने सम्मान के लिए यहां बुलाया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद।

उन्होंने कहा कि आप ऐसे लोग हैं जो गिलास में यदि 75 प्रतिशत पानी भरा है और 25 प्रतिशत खाली है तो यह कहकर उत्साह बढ़ाते हैं कि आपने हमें 75 प्रतिशत पानी तो दिया, कुछ बचा है वह भी मिल जाएगा। आपकी यह सोच हमें अच्छा कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती है।









