---Advertisement---

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में शामिल शहर, सीएमओ की अपील

By
On:
Follow Us

सहयोग करें ताकि अपने शहर की स्वच्छता पर गर्व कर सकें

इटारसी। शहर में रहने वाले वे लोग जो अपना नागरिक धर्म नहीं निभाकर केवल अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं, ऐसे लोगों को नगर पालिका (Nagarpalika) की टीम फिलहाल उनका अपने शहर के प्रति कर्तव्य की जानकारी देकर समझा रही हैं। बावजूद इसके यदि उन्होंने अपनी आदत में बदलाव नहीं किया तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पालिका का स्वच्छता अमला इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण ( Cleanliness Survey ) 2021 की तैयारी के अंतर्गत बाजार में दुकानदारों को समझाईश दे रहा है।

स्वच्छता की दौड़ में शामिल इटारसी शहर पिछले करीब चार वर्षों से अव्वल आने के लिए प्रयास तो कर रहा है। लेकिन, नागरिकों का जितना सहयोग चाहिए, उसमें कुछ कमी रह जाती है तो कुछ नगर पालिका की टीम भी कमजोर पड़ जाती है। इस बार नागरिकों की भागीदारी बहुत ज्यादा जरूरी है, यही कारण है कि टीम नगर पालिका बाजार में स्थित दुकानदारों को समझाईश दे रही है।

20 it 1

कैसे जीतें हम स्वच्छता की दौड़
नगर पालिका के स्वच्छता विभाग (Cleanliness Department)  की टीम हर रोज शाम को स्वच्छता निरीक्षक आरके तिवारी (Sanitation Inspector RK Tiwari) के नेतृत्व में बाजार का भ्रमण कर रही है। इस दौरान कुछ दुकानदार अपनी हठधर्मिता बताते हुए स्वयं में बदलाव नहीं लाना चाहते हैं और वे अब भी अपनी दुकान बंद करके कचरा बाहर करके चले जाते हैं। पिछले चार वर्ष से लगातार नगर पालिका का अमला उनको समझा रहा है। कई बार नपा डस्टबिन दे चुकी है, उनको कचरा डस्टबिन (Dustbin) में डालने को कहा जाता है। बावजूद इसके वे डस्टबिन तक नहीं जाना चाहते। उनके पास डस्टबिन भी होता है, लेकिन केवल दिखावे के लिए। दुकान में जहां बैठे हैं, वहीं से कचरा सड़क पर फैकेते हैं। ऐसे दुकानदारों को समझाईश दी जा रही है।

साड़ी बेचने वाले ने फैका कचरा
नगरपालिका स्वछता टीम जब बाजार का भ्रमण कर रही थी तो देखा कि संगीता साड़ी सेंटर(Sangeeta sadi center itarsi) वालों ने रोड पर कचरा फैका। उसी दौरान नगरपालिका की टीम ने जाकर समझाइश देकर बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 चल रहा है, इस प्रकार की गंदगी करेंगे तो हम लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे जीतेंगे? दुकानदार को स्वच्छता के नियम बताए तो दुकानदार ने से कचरा हटाया और यह संकल्प लिया कि वे आज के बाद कभी गंदगी नहीं करेंगे और अगर करते हैं तो नगर पालिका द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही के लिए तैयार रहेंगे, दुकानदार ने क्षमा मांगी। नपा के अमले ने दुकानों पर जहां पर कचरा मिला, उन्हें समझाया कि कचरा सड़क पर फैककर केवल डस्टबिन में रखें।

इनका कहना है…
इन दिनों अपना शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की दौड़ में शामिल है, अपने शहर को अव्वल लाने के लिए नागरिकों को सहयोग बहुत आवश्यक है। हमारी अपील है कि सहयोग करें और कचरा खाली प्लाट, रोड, नालियों में ना डालें। दुकानों और मकानों से निकलने वाले कचरे को कचरा वाहन में ही डालें और स्वच्छता में सहयोग करें।
हेमेश्वरी पटले(Hemeshwari Patele), सीएमओ(CMO)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.