इटारसी। कहते हैं जिसके नेकी के होते हैं करम, मदीना शरीफ से आता है उनको बुलावा। शहर इटारसी के कौमी एकता की मिसाल कायम करने वाले मशहूर देवी जागरण गायक मो.अकरम खान आज हज यात्रा के लिये रवाना होंगे। उनकी इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ उनकी बैगम लइका खान भी हज यात्रा में शामिल होंगी।
मो.अकरम खान ने बताया कि तारीख़ 16 को वो भोपाल से रात्रि 8 बजे की फ्लाइट से जेद्दाह के लिये रवाना होंगे और जेद्दाह से साढ़े छह घंटे की यात्रा कर मदीना शरीफ पहुंचेंगे। 40 दिन के धार्मिक प्रवास के पश्चात 26 जुलाई को वापसी के लाये प्रस्थान करेंगे।
परिवार के इन बेशकीमती पलों में शरीक होने उनके करीबी मित्र् और पारिवारिक सदस्य जितेन्द्र ओझा, आलोक गिरोटिया, धर्मेन्द्र रणसूरमा, अनिल मिहानी, ब्रजेश गुप्ता, बीजू पहुरकर, रघुराज बघैल, अशोक साकल्ले, राजेश सिंह, राजा भाई ऑप्टिकल उपस्थित थे।









