---Advertisement---

स्वच्छता सेवा अभियान का सेठानीघाट से आगाज, नागरिकों ने उत्साह से लिया भाग

By
On:
Follow Us
  • राज्यसभा सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष और नपाध्यक्ष ने सेठानीघाट पर दिया स्वच्छता संदेश
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर नपा ने किया मालाखेड़ी में नमो वाटिका का उघाटन
  • पूरे देश में स्वच्छता अभियान बना जन आंदोलन : राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

नर्मदापुरम। विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। समूचे देश में उनका जन्मदिन स्वच्छता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई थी अब वह जन आंदोलन बन चुका है। गांव हो या महानगर में रहने वाले सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो गए हैं। यह बात आज सेठानीघाट पर नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरूआत पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहीं।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर देश को स्वच्छ बनाना चाहिए। हम प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु कामना करते हैं।
संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने मां नर्मदा के प्रसिद्ध सेठानीघाट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बनते ही उनका सबसे पहला विजन स्वच्छ भारत अभियान था। उनका मानना है कि स्वच्छ रहेंगे तो सभी स्वस्थ रहेंगे।

गाली, मोहल्ला, वार्ड में सफाई सबकी जिम्मेदारी

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा उपस्थिति अतिथियों और नागरिकों को आगामी 15 दिनों तक आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वच्छ भारत अभियान के मंत्र को आत्मसात कर गांव, गली, वार्ड और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक हरसंभव प्रयास करना चाहिए। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हमारी परिषद स्वच्छता के मामले में लगातार नवाचार कर रही हैं। नागरिकों को स्वच्छता के फायदे बताकर उनको जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मां नर्मदा के सेठानीघाट से भारत देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

नमो वाटिका का उद्घाटन

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर मालाखेड़ी एचएसटीपी प्लांट के पास नमो वाटिका बनाई गई है। जिसका उद्याटन हमारे जनप्रतिनिधिगणों द्वारा पौधेरोपण कर किया गया है। आगामी दिनों में हम नमो वाटिका में और अधिक कार्य करेंगे। यहां रोपणी तैयार करेंगे। जहां से पौधों को वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में महामंत्री प्रसन्न हर्णे, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधिगण, भाजपा के कार्यकर्तागण, उपयंत्री रीना गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, विशाल शर्मा, सतीष यादव और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मियावाकी पद्धति से किया पौधरोपण

उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि नमो वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम में नवाचार किया गया है। मियावाकी पद्धति जापानी वनस्पतिशास्त्री डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित एक वनरोपण तकनीक है, जिसमें देशी पौधों की प्रजातियों को बहुत सघन रूप से लगाया जाता है। इस पद्धति में मिट्टी की गहन तैयारी, सघन वृक्षारोपण और विविध देशी पौधों के चयन पर ध्यान दिया जाता है, जिससे छोटे से क्षेत्र में तेजी से घने, स्व-स्थायी और जैव विविधता से भरपूर जंगल विकसित होते हैं, जिन्हें बहुत कम या बिल्कुल भी प्रबंधन की आवश्यकता नहीं होती।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.