---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

सीएमएचओ वरिष्ठ पद पर हैं, ऐसे आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

न्यायालय ने लगाई नर्मदापुरम सीएमएचओ को फटकार, 5 सौ रुपए का जुर्माना लगाया

जुर्माना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास न्यायालय द्वारा भेजी जायेगी

इटारसी। प्रथम अतरिक्त सेशन न्यायाधीश इटारसी हर्ष भदौरिया की अदालत में नर्मदापुरम सीएमएचओ दिनेश दहलवाल को गिरफ्तारी वारंट पर इटारसी पुलिस ने गिरफ्तार कर पेश किया।

शासकीय अधिवक्ता भूरेसिंह भदौरिया एवं राजीव शुक्ला ने जानकारी देते हुये बताया कि न्यायाधीश हर्ष भदौरिया ने मामले की सुनवाई करते हुये कहा कि विधि समक्ष सभी व्यक्ति समान होते हैं। न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं होता है। इसके साथ ही पुलिस को भी न्यायालय ने साफ चेतावनी दी कि न्यायालय की आदेशिकाओं की तामीली को गंभीरता से लिया जाये, और आदेश का पालन किया जाये। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते समय एक महत्वपूर्ण बात कही कि सीएमएचओ जानबूझकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुये थे। इसलिये न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर पुलिस को आदेशित किया था कि मंगलवार को सीएमएचओ को पेश किया जाये, क्योंकि साक्षी शासकीय सेवक हैं।

प्रभारी सीएमएचओ शासकीय पद पर हैं। वरिष्ठ पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। सीएमएचओ ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया, इसके लिये सजा के तौर पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाता है। इस जुर्माना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास न्यायालय द्वारा भेजी जायेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.