नर्मदापुरम। बाजार क्षेत्र में हो रही जल भराव की समस्या का समाधान हो रहे कार्यों का जायजा लेने आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले पहुंची। उन्होंने नपा के उपयंत्री और स्वच्छता प्रभारी को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, श्री किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे एवं अन्य व्यापारीगण, उपयंत्री अंबक पाराशर, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुंख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार हम बाजार क्षेत्र की जल भराव की समस्या का समाधान करने में लगे हुए हैं। आज हमने व्यापारीगणों से चर्चा की है। एक व्यापारी की दुकान खाली कराई गई। उनकी दुकान के नीचे ही जल निकासी अवरूद्ध हो रही है। गुरूवार को वहां कार्य किया जाएगा जिससे जल निकासी सुचारू हो जाएगी।









