हरदा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के लिए गर्व का क्षण रहा। हरदा में आयोजित मुख्य समारोह में जल संसाधन विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी) के अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्र ओगले को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सम्मानित किया।
नहरों के सुदृढ़ीकरण में निभाई अहम भूमिका
महेंद्र ओगले को यह सम्मान जिले में नहरों के रखरखाव, समय पर मरम्मत और बेहतर संचालन कार्य सुनिश्चित करने के लिए दिया है। उनके कुशल प्रबंधन के चलते सिंचाई व्यवस्था में आए सुधार और तकनीकी कार्यों में उनकी सजगता की जिला प्रशासन ने सराहना की है।
विभाग और स्पोर्ट्स क्लब में हर्ष
उल्लेखनीय है कि महेंद्र ओगले अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के प्रांतीय उपाध्यक्ष होने के साथ नर्मदापुरम क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने खुशी व्यक्त की है।
उनकी सफलता पर मुख्य अभियंता आरआर मीना, संरक्षक व क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान, विजय मसान, विनय पांडे, हेमंत अजनेरिया, कैलाश सिंह राजपूत, दीपक चौरे, अरविंद बस्तवार, विजय पांचाल, एनके सूर्यवंशी, मौसम पोर्ते, वैभव दुबे, वासु बारिबे, मनोज बागमर, पंजाब राव जरवाले, सतीश मसान, अशोक शर्मा, अनुराग पटेल, बीके पाठक, प्रभु दयाल कुर्मी, भीमराव देशमुख, और सिंह पंडोल सहित उमेश शर्मा व सुरेश गौर ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।









