इटारसी। शहर के बड़े हिस्से में आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली प्रदाय बंद रहेगा। विद्युत वितरण कंपनी की जानकारी के अनुसार बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचलित 11 केवी नाला मोहल्ला फीडर, मालवीयगंज फीडर, गांधी नगर फीडर 11 केवी टेलीफोन एक्सचेंज फीडर बोरतलाई, सोनासांवरी एवं ग्रैंड एवेन्यू उपकेंद्र से संचालित 11 केवी फेस 1 एवं फेस 2 फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 11 से शाम 17 बजे तक बंद रहेंगे।
इसी तरह से न्यास उपकेंद्र से संचलित 11 केवी बैंक कालोनी फीडर, सूरजगंज फीडर 11 से 11:45 एवं 16:30 से 17 बजे तक बंद रहेगी जिसमें बूढ़ी माता उपकेंद्र पर सब स्टेशन पर रेनोवेशन का कार्य किया जाना है। इस दौरान इन क्षेत्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।








