पचमढ़ी, (नर्मदापुरम)। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में चल रहे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में आज, 5 नवंबर दिन बुधवार को, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की जयंती मनाई गई। शिविर के चौथे दिन, कांग्रेस नेताओं ने स्व. अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने वरिष्ठ नेताओं के साथ स्व. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले प्रमुख नेताओं में जयवर्धन सिंह विधायक, गुना एवं जिला अध्यक्ष, महेश परमार विधायक, उज्जैन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिभा रघुवंशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष खंडवा, मनीष चौधरी, ज्ञान प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल थे।
नेताओं ने इस अवसर पर स्व. अर्जुन सिंह के सादगीपूर्ण जीवन, राजनीतिक योगदान और मध्य प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को याद किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि इस दौरान अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन भी उपस्थित थे, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया।









