---Advertisement---

खेल दिवस : कांग्रेस ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार (Congress District President Satyendra Faujdar)थे तथा अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathore) ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसपाल सिंह भाटिया (Jaspal Singh Batia), जिला आईटी सेल अध्यक्ष अक्षय दीक्षित, पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय, शंकर परदेशी, सम्राट तिवारी व आयोजक खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में पावर लिफ्टिंग में जागृति जुनानिया, साफ्टबाल में निधि तिवारी, क्रिकेट में गौतम रघुवंशी को मोमेंटो, सम्मान पत्र, सरस्वती जी की प्रतिमा, मैडल से सम्मानित किया। हॉकी से कृष्ण मालवीय, गाजी खान, प्रीतम राजपूत, राजवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र व सिद्धार्थ, शेख मुनीर, वंश घारू, मुजमिल खान को हॉकी प्रदान की। फाइटर फुटबाल क्लब को फुटबाल व हरीश थापा, शुभम मजूमदार को प्रशस्ति पत्र, रिलायंस क्रिकेट क्लब से सुमित परदेशी को क्रिकेट किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पाली भाटिया,सुरेश मालवीय ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जय जुनानिया, भूमिका ओमप्रकाश साकल्ले, मंच संचालन अनिल रैकवार व आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने किया।
कार्यक्रम में राहुल दुबे, गजानन गज्जू तिवारी, संतोष चौरे, गुफरान अंसारी, मुकेश शर्मा पिंकी, श्याम गौर, ओमप्रकाश, साकले, दुर्गेश लाला, दिन्नू मासाब, भूरा सोनी, नितिन पटेल, कान्हा सोनी, जगदीश जुनानिया, पवन शर्मा, अजय अहिरवार, सोनू बकोरिया, अनिल सोनकिया, संजय बिंदोले, कन्हैयालाल वामने, अनूप गांचले, कन्हैया जाटव, अनिल बस्तवार, रौनक छावडा, सौम्य दुबे, नर्मदाप्रसाद रैकवार सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.