इटारसी। नर्मदापुरम जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सेन ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रूपल संचेती एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव जी से मुलाकात की।
इस मुलाकात में नेताओं के बीच में नर्मदापुरम जिले की राजनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।









