इटारसी। पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा में उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ ही काकूभाई के इष्ट मित्र एवं उनसे जुड़े नागरिकों एवं उनके परिजनों ने सहभागिता की एवं उनसे जुड़े अनुभव साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, पूर्व नपाध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल, नीलम गांधी, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा, संतोष गुरयानी, अशोक जैन, पंकज राठौर, बाबू चौधरी, शैलेन्द्र पाठक, गजानंद तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन सौ य दुबे एवं आभार उत्सव दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल की भूमिका रही।









