---Advertisement---

कांग्रेस के ‘संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर’ का पचमढ़ी में समापन

By
On:
Follow Us

पचमढ़ी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आज, 11 नवंबर 2025 को पचमढ़ी में समापन हो गया। समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग प्रमुख सचिन राव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।

हरीश चौधरी ने दिया सुदृढ़ीकरण का मंत्र समापन के अवसर पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने उन्हें निर्भीक होकर अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, कांग्रेस संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं, हमें ग्राम स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। आठ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा मध्य प्रदेश प्रशिक्षण के प्रभारी महेंद्र जोशी ने इस शिविर को संगठन की आत्मा को सशक्त करने का एक सतत अभियान बताया।

उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस संगठन आगामी समय में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक आठ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। श्री जोशी ने कहा, नेतृत्व निर्माण, कार्यकर्ता संगठन की बुनियाद और प्रशिक्षण की निरंतरता ही मजबूत संगठन की पहचान है। जब हर कार्यकर्ता प्रशिक्षण से निकले विचारों को अपने व्यवहार में उतारेगा, तभी संगठन की जड़ें मजबूत होंगी और कांग्रेस का जनाधार और व्यापक बनेगा।

सचिन राव ने प्रेरित किया समापन सत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिन राव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, आपने इस दस दिवसीय शिविर में जो सीखा है, उसका अनुसरण करें और अपने-अपने जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करें। यह प्रशिक्षण केवल सीखने का नहीं, बल्कि उसे जमीन पर उतारने का अवसर है। सत्र के अंत में, सभी जिला अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, प्रतिबद्धता और एकता के साथ सशक्त करेंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.