---Advertisement---

फ्रेंड्स स्कूल में पटाखा बाजार को लेकर सहमति

By
On:
Follow Us

वर्षों बाद बिना विवाद आपसी सूझबूझ से हो गया निर्णय

इटारसी। इस वर्ष दीपावली (Diwali) के अवसर पर की जाने वाली आतिशबाजी और धमाकों के लिए पटाखे फ्रेन्ड्स स्कूल (Friends School) के शांतिभवन मैदान (Shantibhavan Maidaan )पर मिलेंगे। अब तक बिना किसी झंझट या विवाद के प्रशासन ने हर वर्ष होने वाले विवाद को टाल दिया है। आज शाम पटाखा बाजार (Patakha Market) के लिए फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर रसीद काटने और दुकानें आवंटन की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एमएस रघुवंशी (Subdivisional Officer Revenue MS Raghuvanshi), मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale), सेनेट्री इंस्पेक्टर आरके तिवारी (Sanitary Inspector RK Tiwari), भाजपा नेता जगदीश मालवीय (BJP leader Jagdish Malviya), उपयंत्री आदित्य पांडेय (Deputy Engineer Aditya Pandey), सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी(Assistant engineer meenakshi chaudhary), आरआई भरतलाल सिंघावने (RI Bharatlal Singhavane), एआरआई विकास वाघमारे (ARI Vikas Waghmare), कमलकांत (Kamalkant), जगदीश पटेल (Jagdish Patel) सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

7 it 2

पटाखा बाजार (Cracker market)में बनी सहमति
हर वर्ष पटाखा बाजार (Cracker market) गांधी मैदान में लगाने के लिए पटाखा विक्रेताओं और नगर प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति बनती थी। पटाखा विक्रेताओं की पहली पसंद गांधी मैदान होता था, जबकि प्रशासन सुरक्षा का हवाला देकर हमेशा गांधी मैदान से अलग कहीं और जगह तलाशता था। दोनों पक्ष अपने निर्णय पर अडिग होते और तीन से चार दिन यह खींचतान की स्थिति बनती थी। इस वर्ष प्रशासन ने पटाखा विक्रेताओं को विश्वास में लेकर फे्रन्ड्स स्कूल में पटाखा बाजार लगाने के लिए राजी कर लिया।

ऐसे लगेगी पटाखा बाजार में दुकानें
दरअसल, गांधी मैदान में कई बार पटाखा दुकानें लगाने को लेकर भी विवाद होता था। कई बार तो लॉटरी सिस्टम (Lottery system) से दुकानें आवंटन के लिए पहले पटाखा विक्रेता राजी हो जाते थे और जिसको भीतर दुकान मिलती थी, वह नाराज होकर प्रक्रिया पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर देता था। इसके पीछे कारण यही था कि दुकानें आगे पीछे लगने से ग्राहकी पर असर पडऩे की आशंका होती थी। हर कोई फ्रंट की दुकान चाहता था। इस वर्ष प्रशासन ने बाउंड्रीवाल के साथ-साथ दुकानों के लिए मार्किंग की है।

दोनों मैदान का किया जाएगा उपयोग
फ्रेन्ड्स स्कूल में दो गेट हैं और दो मैदान हैं। एक शांति भवन के पूर्वी हिस्से में बड़ा मैदान और पश्चिमी हिस्से में छोटा मैदान है। पटाखा बाजार के लिए दोनों मैदान का उपयोग किया जा सकता है। इस स्थान पर लगभग 140 दुकानों के लिए स्थान तय किये गये हैं। आज दुकान लगाने के लिए पटाखा विक्रेताओं ने 12 सौ रुपए की रसीद कटवाई हैं। इस वर्ष अन्य किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। पिछले वर्ष जितनी राशि ली गई थी, इस वर्ष भी उतनी राशि ही पटाखा दुकानदारों से ली जा रही है।

मौके पर ही बांटे लायसेंस
प्रशासन ने इस बार बिना विवाद आवंटित पटाखा दुकानों के दुकानदारों को सुविधा देने की नयी परंपरा डाली है। चूंकि आपसी सहयोग से सब कुछ बिना विवाद तय हो गया तो एसडीएम एमएस रघुवंशी ने भी जितने भी पटाखा लायसेंस नवीनीकरण हो गये हैं, उनको वहीं फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर ही बुलवाकर वितरित किये हैं। अब किसी पटाखा विक्रेता को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। मौके पर ही फीस की रसीद भी काटी और लॉटरी से दुकानें आवंटिन की गई हैं।

इनका कहना है…
इस वर्ष प्रशासन से हमें भरोस में लेकर काम किया है। बिना विवाद के फ्रेन्ड्स स्कूल में पटाखा बाजार लगाने को अनुमति मिली है। इस तरह से व्यवस्थाओं के लिए विधायक और नगर प्रशासन ने प्रयास किये हैं, हमें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिय गया है। हम विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, एसडीएम एमएस रघुवंशी और सीएमओ हेमेश्वरी पटले को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।
संजय शर्मा (Sanjay Sharma, President Crackers Vendor Association)

किसी भी काम में यदि जनता का या काम से संबंधित लोगों का सहयोग न मिले तो काम कठिन हो जाता है। इस वर्ष बिना विवाद के पटाखा बाजार लगाने में हम इसलिए सफल हो रहे हैं, क्योंकि इस कार्य में पटाखा विक्रेताओं का प्रशासन को सहयोग मिला है। हम आसानी से सारी व्यवस्थाएं जुटा पा रहे हैं।
हेमेश्वरी पटले, (Hameshwari Patale, CMO Itarsi Nagarpalika)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.