इटारसी। शुक्रवार को कोरोनासे संक्रमित तीन नये मरीज मिले हैं। आज 64 नये सेंपल लिए गये हैं और प्रशासन ने नये पॉजिटिव मरीजों के आवास वाले दो क्षेत्रों को कंटेन्मेंट जोन (Containment zone) बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज तीन नये मरीज मिले हैं। इनमें देशबंधुपुरा (Deshbandhupura) में एक, पुरानी इटारसी (Old Itarsi) में एक और 13 वी लाइन में एक मरीज मिला है। प्रशासन ने आज साहू फर्टीलाइजर के सामने वाली गली कृष्णाविहार कालोनी पुरानी इटारसी और 13 वी लाइन में नये कंटेन्मेंट जोन बनाये हैं। इनको मिलाकर शहर और आसपास कंटेन्मेंट जोन की संख्या 43 हो गयी है।
तीन नये संक्रमित मिले, 64 सेंपल हुए और दो नये कंटेन्मेंट जोन बने

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








