इटारसी। नागपुर-भोपाल बायपास रेल लाइन (Nagpur-Bhopal Bypass Rail Line) पर बोरतलाई गांव (Bortalai Village) के पास बनी रेल्वे पुलिया (Railway Bridge) पर एक ग्रामीण का शव मिला है। आशंका है कि किसी ट्रेन (Train) से टकराकर मौत हुई है। पुलिस ( Police) के अनुसार मृतक की पहचान रमेश चौरे (Ramesh Chaure) पिता शिव प्रसाद चौरे (Shiv Prasad Chaure) 45 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना ग्राम बोरतलाई से निकली बायपास रेल्वे लाईन पर खंभा नंबर 7 (9)7(10) के नीचे हुई है। लाइन पर शव के पड़े होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी ने दी। सूचना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को मनीष कुमार (Manish Kumar) पिता रमेश कुमार 33 वर्ष ने दी है। परिजनों ने आकर पहचान की है।










