बनखेड़ी। सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेश के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ (National farmer laborers federation) द्वारा बनखेड़ी में 4 दिवस से लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है जिसमें अनेक किसानों एवं कांग्रेस का भी समर्थन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ को मिल चुका है। धरना प्रदर्शन में राजकुमार सिंह जुदेव, सोमनाथ तिवारी, मेहरबान पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र भार्गव सचिन शर्मा, विकास स्वामी उमाशंकर राय जगदीश प्रसाद पाराशर गोविंद सिंह पटेल मनीष पटैल सोबरन सिंह पटेल दीपू साहू छोटे लाल पटैल आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में जारी है धरना प्रदर्शन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








