शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

डीएचए ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, मेजर ध्यानचंद को याद किया

  • – मेजर ध्यानचंद चोराहे पर खिलाडिय़ों को माला पहनायी
  • – नपाध्यक्ष ने कहा, गांधी मैदान पर जल्द एस्ट्रोटर्फ लगेगी
  • – विधायक डॉ. शर्मा के प्रयासों से मिली है शहर को एस्ट्रोटर्फ

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) के सदस्यों ने आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand) का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे (Pankaj Choure), पश्चिम मध्य रेलवे उपयोगकर्ता समिति के सदस्य राजा तिवारी (Raja Tiwari), नगर पालिका में स्वच्छता समिति के सभापति राकेश जाधव (Rakesh Jadhav), विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल (Devendra Patel), डीएचए के कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), जयराज सिंह भानू(Jairaj Singh Bhanu), सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Gurayani) ने मेजर ध्यानचंद को याद किया और उनकी स्मृति में बने मेजर ध्यानचंद चौक पर खिलाडिय़ों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद चौक को रंग-बिरंगी गुब्बारों से सजाया गया था। इस दौरान डीएचए के सदस्य साजिद खान, आरिफ खान, अरुण राबर्ट, शफीक, राजू हरदुआ, मन्नी छाबड़ा, गौरव, नितिन साहू, रिशु छाबड़ा, रजत भोला, रमाकांत कौल, नंदकिशोर, अमजद गोलंदाज, मेहबूब खान, मोनू गुप्ता, विशाल तोमर, राकेश, हेमू, सिद्धार्थ भदौरिया सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही खिलाडिय़ों के लिए गांधी मैदान पर एस्ट्रोटर्फ लगायी जाएगी। हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। एस्ट्रोटर्फ के बाद हमारे और भी खिलाड़ी देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन करें।

पीएसए ने किया कोच एवं खेल शिक्षक का सम्मान

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (Private School Association, Itarsi)ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले इटारसी के खेल शिक्षक, कोच का सम्मान किया। जीनियस प्लानेट स्कूल (Genius Planet School) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोपास मीडिया प्रदेश प्रभारी एवं पीएसए संस्थापक शिव भारद्वाज (Shiv Bhardwaj), जाफर सिद्दीकी (Jafar Siddiqui), संचालक जीनियस प्लानेट स्कूल, सोपास इटारसी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश जैन, सचिव लोकेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष प्रशांत चौबे उपस्थित थे। इनका हुआ सम्मान सम्मान समारोह में क्रिकेट कोच एवं शिक्षा विभाग में खेल शिक्षक अर्पण दुबे, खेल शिक्षक वर्षा पटेल एवं राष्ट्रीय स्केटिंग कोच राकेश ठाकुर नर्मदापुरम का सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर शिव भारद्वाज ने कहा कि एसोसिएशन 9 सितंबर दिन शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन करेगा। आयोजन पं. भवानी प्रसाद ऑडिटोरियम में होगा जिसमें प्राइवेट स्कूलों से चयनित 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। जाफर सिद्दीकी ने कहा कि खेल शिक्षक हमेशा एवं कोच हमेशा सम्मान से रह जाते हैं, जबकि किसी खिलाड़ी को बनाने में इनका सबसे बड़ा योगदान होता है। संचालन मनीता सिद्दीकी ने और आभार सोपास इटारसी ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश जैन ने किया।

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग

जिला नर्मदापुरम कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मनाया और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की। जिला कांग्रेस के खिलाड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम शंकर सोनकर और पदाधिकारियों के साथ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पण और मिष्ठान वितरण किया। सभी खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की। खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दुर्गेश बतोसिया, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग राहुल दुबे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस रजक समाज प्रकोष्ठ दिनेश बलोरिया, सेवादल जिला उपाध्यक्ष किशन मंटू, ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर लाल परदेसी, युवा नेता अनीश भाट, खेल प्रकोष्ठ कार्यालय मीडिया प्रभारी कान्हा सोनी, कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुरेले, नगर उपाध्यक्ष मनोज मालवीय, निखिल मेहरा, अवल सक्सेना, देवेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!