---Advertisement---

डीएचए ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को याद किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports day) के अवसर पर आज जिला हॉकी संघ (Jila Hockey Sangh)ने मेजर ध्यानचंद चौराह (Major Dhyan Chand Chourah, Itarsi) पर हॉकी के जादूगर को याद किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों और डीएचए के पदाधिकारियों ने नन्हे खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद की जादुई हॉकी कला के विषय में बताते हुए कहा कि यह हमारे देश की अद्भुत परंपरा है कि एक खिलाड़ी के जन्मदिन को खेल दिवस घोषित किया है।
मेजर ध्यानचंद चौराहे पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे, डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी और डीएचए के मार्गदर्शक एससी लाल, नगर पालिका में स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव, डीएचए के सचिव कन्हैया गुरयानी, भरत वर्मा सहित अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्लेयर शैफाली रजक, भाजपा नेता देवेंद्र पटैल, भाजपा किसान मोर्चा के योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, वरिष्ठ खिलाड़ी राजू हरदुआ, गरीबा उस्ताद, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, जयराज सिंह भानू, सर्वजीत सिंह सैनी, इदरीश खान, अल्बर्ट खान, साजिद मलिक, शफीक कुरैशी, राजेश पंडित, आशीष शर्मा, अमित श्रीवास, आरिफ खान, वैभव अग्रवाल, निशांत अगस्टीन, हिमांशु अग्रवाल, संदीप भदौरिया, मयंक जेम्स, रितेश श्रीवास, श्वेतांक जेम्स सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।

DHA 3

DHA 6

किसान मोर्चा ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वरिष्ठ खिलाडिय़ों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल से किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के योगेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष पप्पू पटेल, राकेश मालवीय, मनोज वर्मा महामंत्री, सचिन राजपूत मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, कमल भावरा, सुनील तिवारी, आशीष भदौरिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। किसान मोर्चा ने वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एससी लाल, गरीबी उस्ताद और राजू मामू तथा शूटिंग की खिलाड़ी शैफाली रजक का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया।

ये बोले अतिथि …

– राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला हॉकी संघ ने कार्यक्रम का आयोजन कर हॉकी के जादूगर को याद किया, यह हमारे लिए गौरव के पल हैं। हॉकी की नर्सरी इटारसी ने देश में बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं। खेल दिवस पर ऐसे आयोजन खिलाडिय़ों की हौसला अफजायी करते हैं। जल्द ही नगर में होने वाला प्रतिष्ठित अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट कराया जाएगा।
पंकज चौरे, नगर पालिका अध्यक्ष (Pankaj Choure, Adhyaksh NP Itarsi)

– यह हमारे लिए गौरव के पल हैं और बहुत बड़ी बात है कि एक खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मप्र के मुख्यमंत्री ने इटारसी में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ देने की घोषणा कर दी है, इससे हमारे नगर के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए और बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।
प्रशांत जैन, अध्यक्ष डीएचए (Prashant Jain, President DHA)

– हमें नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर एक सहज, सरल और खेलों को प्रेम करने वाले बेहतर इनसान मिले हैं। वे मेरे शिष्य भी रहे हैं, हम आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में न सिर्फ शहर का विकास बेहतर तरीके से होगा बल्कि खेलों को भी विकास के समान अवसर मिलेंगे।
एससी लाल, वरिष्ठ खिलाड़ी (SC Lal, Senior Hockey Player)

विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण परिषद काम कर रही है, वे स्वयं खेलों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन के लिए हमेशा काम करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने जो टूर्नामेंट के लिए घोषणा की है, उसे सफल रूप से क्रियान्वयन करने हमारी संपूर्ण परिषद काम करेगी।
राकेश जाधव, सभापति स्वास्थ्य समिति (Rakesh Jadhav, Chairman Health Committee)

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.