इटारसी। जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी कल 29 अगस्त को सुबह 11 बजे खेल दिवस के अवसर पर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। यह समारोह जीनियस प्लेनेट स्कूल सभागार में होगा, जिसमें विभिन्न खेलों में अपनी सहभागिता देने वाले खिलाडिय़ों, कोचों और प्रमोटरों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था संचालक जाफर सिद्दीकी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में दीपक परदेसी, अशीष मालवीय, सुनील जैन, चेतन राजपूत, अश्वनी मालवीय, जगदीश जुनानिया, जैद खान, सुंदरम राजावत, विनीत यादव, समीक्षा सराठे, सनी सेन और मोती सिंह राजपूत जैसे खिलाडिय़ों और खेल प्रमोटरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कबड्डी को शानदार ढंग से आयोजित करने के लिए करणी सेवा टीम का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।









