---Advertisement---

जर्जर रेल्वे पुल पर बड़ा खतरा: इटारसी में एफआईआर की मांग

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम-इटारसी मार्ग पर द पार्क रिसोर्ट के पास रेल्वे द्वारा निर्मित एक पुल के मात्र दो साल में ही अत्यंत जर्जर और क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद, स्थानीय सामाजिक संस्था संडे सोशल फाउंडेशन ने निर्माण में भष्टाचार और लापरवाही के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संस्था के अध्यक्ष राम सेवक जोठे ने थाना प्रभारी, इटारसी को सौंपे प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं।

लापरवाही और भष्टाचार के आरोप

पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुल का निर्माण लगभग 02 वर्ष पूर्व रेल्वे निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। लेकिन इतनी कम अवधि में ही पुल का जर्जर होना यह दर्शाता है कि निर्माण कार्य में अनियमितता, भष्टाचार, निम्न स्तरीय सामग्री का उपयोग और गंभीर लापरवाही बरती गई है। संस्था ने चेतावनी दी है कि पुल की संरचना लगातार कमजोर हो रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा व जनहानि हो सकती है और आम जनता की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारियों, ठेकेदार या निर्माण एजेंसी ने अवैध आर्थिक लाभ के लिए कम गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया है।

कार्रवाई की मांग

संडे सोशल फाउंडेशन ने मांग की है कि निर्माण में हुई भष्टाचार व अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। संस्था ने कई कृत्य सूचीबद्ध किए हैं जो भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं, जिनमें शामिल हैं किसी व्यक्ति के जीवन को या सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना, सार्वजनिक मार्ग/पुल को खतरनाक बनाना, अपराधिक विश्वास भंग, सार्वजनिक/सरकारी धन का गबन या दुरुप्रयोग।

आगे की कार्रवाई की मांग

संगठन ने अनुरोध किया है कि निर्माण कार्य में शामिल सभी जिम्मेदार अधिकारी, इंजीनियर, निरीक्षण दल और ठेकेदार/कंपनी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुल की तकनीकी सुरक्षा जांच कराने की भी मांग की गई है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.