इटारसी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत की जिला इकाई ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने वरिष्ठों और सदस्यों के विचार-विमर्श के उपरांत दिनेश सक्सेना सेवानिवृत्त पटवारी को तहसील अध्यक्ष, इटारसी के पद पर मनोनीत किया है।
जिला कार्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे 7 दिवस के भीतर अपनी तहसील कार्यकारिणी का गठन करें। नवगठित कार्यकारिणी की सूची जिला इकाई को भेजकर वहां से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।









