इटारसी। नगर में हर संगत भगतद्वार के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस बार दसवें वर्ष में गुरु महाराज शेर सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में अनेक स्थानों पर ठंडे शरबत का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मालवीगंज क्षेत्र स्थित हर संगतद्वार परिसर के सामने मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड सोना सांवरी नाका मुख्य मार्ग, भैरव बाबा तिराहा मार्ग पर भी ठंडे शरबत और हलवा, चना का महाप्रसाद वितरण राहगीरों को किया गया।
हर संगत द्वार के सदस्य जसवीर सिंह ने जयंती के पावन आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर हर संगत द्वार समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









