इटारसी। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया के जन्मदिन पर कांग्रेस खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एलआईसी न्यास कॉलोनी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सेवा ही सच्ची राजनीति है। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय, सह-प्रभारी मोहन झालिया, और युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, चंदू दुबे, राजेंद्र गोस्वामी, सोनू बकोरिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री की दीर्घायु की कामना की।








