इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टि नारी संगठन द्वारा शांति नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की विशेष सहयोगी श्रीमती अंकिता चौबे ने सुमधुर गीत प्रस्तुत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। संचालन में श्रीमती रचना पटेल और मीडिया प्रभारी श्रीमती छाया धुर्वे की भूमिका रही।
इस आयोजन में संगीता गायके, संध्या पाल, सरोजिनी सचान, मोना चौहान, रामवती बरखाने, तरुणा कुल्हारे, मोहिनी राजूरवार, पूनम तिलोतिया, मंजू तायडे, छाया सोलंकी, रोहिणी सेजवाल, शोभा रंधे, माधुरी मौरे, संगीता रामटेके, मीना इंगडे, बबीता सांगुले, माधुरी पाटिल, अनीता शुक्ला, अरुणा त्रिपाठी, शशि पांडे, इंदिरा तिवारी, और अनीता भाटिया सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोडे ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।









