इटारसी। बांस डिपो के सामने सूरजगंज में एक व्यक्ति ने गाली शराब के नशे में गाली गलौज की। मना करने पर एक युवक की गाड़ी का कांच चाकू मारकर तोड़ दिया। घटना की शिकायत पुलिस थाने में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित पिता शैलेष पटेल 27 वर्ष, निवासी नीलम वालों की गली सूरजगंज ने शिकायत दर्ज करायी है कि नरेन्द्र चौधरी, निवासी बांस डिपो वाली गली सूरजगंज ने बिना वजह शराब के नशे में गाली गलौच की और मना करने पर चाकू से उसकी गाड़ी का कांच फोड़कर झूमा झटकी की और जान से मारने की धमकी भी दी है।








