इटारसी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा इटारसी क्षेत्र के विभिन्न फीडरों पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इस आवश्यक सुधार कार्य की वजह से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में 27 और 28 दिसंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धौखेड़ा (SPM), ब्यावरा और आई.टी.सी. आउटगोइंग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
इसी प्रकार, रविवार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इटारसी-1 और इटारसी-2 फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों जैसे पीपलमोहल्ला, ट्रैक्टर स्कीम, बूढ़ीमाता, न्यास कॉलोनी और ग्रैंड एवेन्यू में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।इस कटौती से संबंधित क्षेत्रों के सभी घरेलू उपभोक्ता, कृषि पंप और उच्चदाब (HT) कनेक्शन प्रभावित होंगे।
विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि बिजली से जुड़े अपने महत्वपूर्ण कार्य कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पूर्व में ही निपटा लें।









