इटारसी। कल रविवार को शाम 4 से 5 बजे तक संपूर्ण इटारसी शहर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी पोल स्थापित किये जाएंगे।
बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार कल 20 अप्रैल 2025, दिन रविवार को 33 केवी इटारसी-2 एवं इटारसी 1 से निर्गमित सभी उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई शाम 4 से 5 बजे तक 33 केवी पोल स्थापित होने के कारण बंद रहेंगे।
इस दौरान संपूर्ण इटारसी शहर में बिजली आपूर्ति नहीं होगी। कंपनी के अनुसार कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।