इटारसी। होशंगाबाद रोड पर प्लेटिनम रिसोर्ट के पास आज शाम एक डंपर और बस की आमने-सामने भिडंत हो गयी। घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये जबकि डंपर चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह से फंस गया। उसे निकालने के प्रयास चल रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डंपर और बस की आमने सामने भिडं़त हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी और यात्रियों को बस से निकाला गया। डंपर चालक स्टीयरिंग में फंसा है
जिसे निकालने के लिए एसडएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान और टीआई रामस्नेही चौहान के नेतृत्व में प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाकर उनका उपचार शुरु हो गया है। घटना में कितने घायल हुए हैं, अभी इसकी जानकारी आना शेष है।
हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा भी मौके पर पहुंच गये। वे पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा घायलों को उचित उपचार मिले इसके निर्देश दिये हैं।