इटारसी। नगर की एकीकृत माध्यमिक शाला स्टेशन गंज में शनिवार को जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों ने सहभागिता की।
संवाद के दौरान कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक सत्र आयोजित किए । शिक्षकों के बीच विषय वस्तु के पुनरावलोकन और समेकन पर विस्तृत चर्चा की गई। छोटे बच्चों के लिए प्रभावी लेखन कार्य और उसे बेहतर बनाने की तकनीकों पर संवाद हुआ।
इस संवाद में मुख्य रूप से रामभरोस यादव और जितेंद्र शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। वहीं, सहजकर्ता के रूप में जागृति तिवारी और पूजा सोलंकी ने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक बारीकियों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान शाला के प्रधान पाठक राम मणि गोस्वामी ने व्यवस्थापक के रूप में सभी प्रबंध सुनिश्चित किए।









