---Advertisement---

Election Results : भाजपा को बहुमत, कौन जीता, देखें…

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मतदाताओं ने बहुमत देकर नगर सरकार बनाने जनादेश दिया है। आज नगर पालिका परिषद (Nagar Palika Itarsi) के चुनाव के बाद हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को 20 और कांग्रेस स्कोर 14 सीटें मिली हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कोई भी नहीं जीता है। कांग्रेस के लिए संतोष की बात यह है कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार उसकी सीटों में लगभग 2 गुना का इजाफा हुआ है। पिछली परिषद में कांग्रेस के पास 7 सीट थी इस बार यह संख्या 14 हो गई है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार भारतीय जनता पार्टी को सीट का नुकसान हुआ है।

election results
आज सुबह निर्धारित समय 8:30 बजे से काफी देर से शुरू हुई मतगणना के बाद डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 10:00 बजे के बाद शुरू हुई। डाक मतपत्रों में भी ज्यादातर रुझान भाजपा के पक्ष में ही रहे थे। मतगणना के बाद जैसे-जैसे परिणाम घोषित होते जा रहे थे। प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी थी और बाहर उनके समर्थकों में उत्साह था। रेस्ट हाउस के सामने और फ्रेंड से स्कूल चौराहे पर दोनों दलों के समर्थक अपने प्रत्याशियों की जीत की खुशियां मना रहे थे। ढोल धमाके और आतिशबाजी के साथ विजेता प्रत्याशियों ने जुलूस भी निकाले।
नगर पालिका परिषद के लिए हुए चुनाव के परिणाम कई वार्डों में अप्रत्याशित रहे हैं। मतगणना के बाद जहां जिन प्रत्याशियों की जीत के कयास लगाए जा रहे थे उन कई वार्डों में दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे दिग्गजों को नए प्रत्याशियों ने मतों के बड़े अंतर से हराया है।

नाला मोहल्ला के 3 वार्ड इस बार कांग्रेस की झोली से भारतीय जनता पार्टी ने छीन लिए हैं। वार्ड नंबर 1 में हमेशा की तरह कांग्रेस की जीत बरकरार रही। नगर की सर्वाधिक चर्चित 2 सीटों में कांग्रेस और भाजपा की झोली में एक-एक सीट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी माने जा रहे जगदीश मालवीय चुनाव हार गए हैं। दूसरी सबसे चर्चित सीट नंबर 15 में भाजपा के कल्पेश अग्रवाल ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर को हराया है। वार्ड नंबर 12 में बड़ा उलटफेर हुआ है यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनजीत कलोसिया ने कांग्रेस के विगत ढाई दशक से पार्षद रहे रजनीकांत सोनकर को लगभग 400 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी।

ELECTION RESULTS 2022 1
अंतिम परिणामों में भारतीय जनता पार्टी इटारसी में सरकार बनाने जा रही है। परिणामों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Former Speaker and MLA Dr Sitasaran Sharma) ने मिले जनादेश पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर के सभी वार्डों में बिना राजनीतिक भेदभाव से काम कराए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के जीते प्रत्याशियों से भी कहा है कि वे विकास के नाम पर साथ खड़े हो और एक बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाए। डॉ शर्मा ने कहा कि शहर में जो अधूरे कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा करना साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत ड्रेनेज के लिए 90 करोड़ की राशि से काम को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।  मतगणना स्थल पर पुलिस की सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था थी।

विजेता 

1 दिलीप गोस्वामी कांग्रेस 
2 निर्मल राजपूत भाजपा 
3 नारायण सिंह ठाकुर कांग्रेस 
4 शिव किशोर रावत भाजपा 
5 रमा अरविंद कांग्रेस 
6 जिमी कैथवास भाजपा 
7 गीतांजलि चौधरी कांग्रेस 
8 ज्योति बाबरिया भाजपा 
9 मीरा राजकुमार यादव भाजपा 
10 रफत जहां सिद्दीकी कांग्रेस 
11 अमित विश्वास भाजप 
12 मनजीत कलोसिया भाजपा 
13 अमृता ठाकुर भाजपा 
14 संजय ठाकुर कांग्रेस 
15 कल्पेश अग्रवाल भाजपा 
16 अमित कापरे कांग्रेस 
17 मीना साहू कांग्रेस 
18 मनीषा कौर बंजारा भाजपा 
19 राहुल प्रधान भाजपा 
20 पंकज चौरे भाजपा 
21 कन्हैयालाल मिहानी कांग्रेस 
22 गीता पटेल भाजपा 
23 राकेश जाधव भाजपा 
24 नाजिया बेगम भाजपा 
25 शुभम गौर भाजपा 
26 कुंदन गौर भाजपा 
27 सीमा भदौरिया कांग्रेस 
28 वंदना दीपक ओझा कांग्रेस 
29 तुलसा वर्मा कांग्रेस 
30 धर्मदास मिहानी कांग्रेस 
31 मनीषा अग्रवाल भाजपा 
32 कीर्ति संजय दुबे भाजपा 
33 राजोश्री रमेश धुरिया भाजपा 
34 अंजलि प्रमोद कलोसिया कांग्रेस

इटारसी-भाजपा,कांग्रेस के दिग्गज चुनाव में हारे

01-जगदीश मालवीय भाजपा वार्ड 16
02-दुर्गेश बामने कांग्रेस वार्ड 6
03-रजनीकांत सोनकर कांग्रेस वार्ड 12
04-मंजू आर्य कांग्रेस वार्ड 24
05- गुंजन गोयल कांग्रेस वार्ड 32
06- पंकज राठोर कांग्रेस वार्ड 15
07-शेष मेहरा कांग्रेस वार्ड 23
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.