इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी ने एक आवश्यक सूचना जारी करते हुए बताया है कि, शनिवार 13 दिसंबर को शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी न्यास कॉलोनी फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य के कारण बंद रखी जाएगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में विष्णु नगर कॉलोनी वीआईपी स्टेट, कावेरी स्टेट, गरीबी लाइन, बंगाली कॉलोनी, झुग्गी झोपड़ी, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, न्यास कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, सोनू आटा चक्की, दुबे हॉस्पिटल शामिल हैं।कंपनी ने यह भी सूचित किया है कि कार्य के दौरान समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।









