---Advertisement---

अमृत भारत कार्य के बीच यात्री सुविधा पर जोर, रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

By
On:
Follow Us

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निर्देश पर आज इटारसी रेलवे जंक्शन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अमृत भारत परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, नए एफओबी पर बढ़ते दबाव और स्टेशन रोड पर लग रहे जाम की लगातार आ रही शिकायतों के बाद किया। श्री राजपूत ने मौके से ही डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी को फोन पर असुविधाओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन रोड नीलम तिराहे से राज टॉकीज तक अवैध टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पार्किंग पर तुरंत रोक लगाने और रोड साइड शोल्डर को तत्काल भरने के निर्देश दिए, जीआरपी थाने के बाजू में स्थित रेलवे ग्राउंड को साफ और समतल कर उसे वैकल्पिक टू-व्हीलर/फोर-व्हीलर पार्किंग के लिए उपयोग करने का निर्देश दिया।

टिकट काउंटर पर लंबी कतारें देखकर बुकिंग कर्मचारियों को फटकार लगाई। यात्रियों के लिए टिकट काउंटर के सामने बेंच लगाने, प्रसाधन हेतु टॉयलेट और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर जनता खान-पान की उपलब्धता और क्वालिटी जांची गई। महिला विश्राम गृह की अव्यवस्थाओं पर नाराजी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक सुधेन्दु राय, उप स्टेशन प्रबंधक जावेद अख्तर, एडीएमई चंदन सिंह, डीसीआई उत्कर्ष अग्रवाल, एसएम कमर्शियल हेड टीसी विकास कश्यप, राजीव गोहर, आईओडब्लू हीरामन अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, जिला विकास समिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल, नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, पार्थ राजपूत, मनोज शर्मा, बृजेश चौहान, नितिन श्रीवास्तव, जीआरपी टीआई संजय चौकसे, आरपीएफ एवं सिटी थाने का स्टाफ उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.